मध्यपूर्व के देशों में बिकेंगी प्रदेश की आयुर्वेदिक दवाएं - prativad

मध्यपूर्व के देशों में बिकेंगी प्रदेश की आयुर्वेदिक दवाएंprativadभोपाल 28 सितंबर 2014। दिल्ली के आईडियल इंडस्ट्रियल पार्क्स प्राईवेट लिमिटेड ने भोपाल में लगभग बारह सौ करोड़ रुपए के निवेश से औद्योगिक क्लस्टर बनाने के लिए भारतीय योग अनुसंधान केन्द्र से अनुबंध कर लिया है। योगाचार्य हुकुमचंद शनकुशल इस परिसर में मध्यपूर्व के देशों के लिए आवश्यक आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण करेंगे।इस औद्योगिक क्लस्टर में कई अन्य उद्योग भी लगाए जाएंगे जो बाजार की मांग के अनुसार माल तैयार करेंगे। इस उद्देश्य के लिए आज भारत सरकार के पूर्व सचिव डॉ.कमल टावरी और इंडो यूरोपियन चेम्बर आफ स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राईजेज के राष्ट्रीय प्रमुख विजय तिवारी ने ...

Posted on: 28 September 2014 | 8:15 am

किन्नर पंचायत की तैयारी - prativad

किन्नर पंचायत की तैयारीprativadभोपाल 27 सितम्बर 2014। शिवराज सरकार लम्बे समय बाद पुन: पंचायतों को बुलाने की तैयारी कर रही है। इसके लिये सीएम निवास पर आगामी 16 अक्टूबर को किन्नर पंचायत आयोजित करने की जिम्मेदारी दो विभागों पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा सामाजिक न्याय विभाग को सौंपी गई है। प्रदेश में किन्नरों के बढ़ते प्रभाव के कारण ही ऐसा किया जा रहा है क्योंकि किन्नर विधायक के साथ-साथ मेयर एवं पार्षद भी बने रहे हैं जोकि एक राजनैतिक चुनौति है। यही कारण है कि मतदाता सूची में भी किन्नरों के लिये अलग कालम बनाना पड़ा है। ऐसे में इनकी नगरीय एवं पंचायत आम चुनावों के पूर्व ही पूछपरख करना अच्छा ...

Posted on: 27 September 2014 | 9:01 am

लोनिवि में पहली बार बने संविदा नियुक्ति के नियम - prativad

लोनिवि में पहली बार बने संविदा नियुक्ति के नियमprativadभोपाल 25 सितम्बर 2014। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग में पहली बार संविदा नियुक्ति के नियम बनाये गये हैं जिनमें एक प्रमुख प्रावधान यह रखा गया है कि 63 वर्ष तक की उम्र वालों को भी संविदा पर रखा जा सकेगा लेकिन 65 वर्ष की आयु होने पर उनकी संविदा नियुक्ति स्वत: समाप्त हो जायेगी। यही नहीं संविदाा पर रखे गये व्यक्ति के पारिश्रमिक में दस प्रतिशत की वृध्दि की जा सकेगी। लोनिवि के प्रमुख अभियंता को इन संविदाा नियुक्तियों के लिये चयन अधिकारी बनाया गया है। नये जारी नियमों के अनुसार, अब लोनिवि में वरिष्ठ परामर्शी वास्तुविद, वरिष्ठ स्ट्रक्चरल इंजीनियर एवं वरिष्ठ ...

Posted on: 27 September 2014 | 8:45 am

विधानसभा उपाध्यक्ष पर दर्ज होगा भ्रष्टाचार का मामला - prativad

विधानसभा उपाध्यक्ष पर दर्ज होगा भ्रष्टाचार का मामलाprativadइन्दौर 26 सितम्बर 2014। मप्र विधानसभा के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पर भ्रष्टाचार की धाराओं में केस चलेगा। उन्होंने अपने खिलाफ पेश हुए चालान को डिलीट करने की मांग करते हुए याचिका पेश की थी, जिसे गुरुवार को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया। निचली अदालत ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं में आरोप तय किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम भी उछला था, लेकिन ईओडब्ल्यू द्वारा पेश चालान में उनका नाम हटा दिया गया। ईओडब्ल्यू के विशेष लोक अभियोजक गोविंद पुरोहित के मुताबिक १९९४ में देवास की न्यू प्रिंसपिल कंपनी बंद हो गई थी, जिसकी लेनदारी का मामला कोर्ट पहुंचा था।और अधिक »

Posted on: 26 September 2014 | 10:49 am

एक जनवरी से खसरे की ई-नकल मिलेगी - prativad

prativadएक जनवरी से खसरे की ई-नकल मिलेगीprativadभोपाल 25 सितम्बर 2014। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि आगामी 1 जनवरी से ई-खसरा मिलेगा। खसरे की नकल किसी भी लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त की जा सकेगी। प्रदेश में 20-25 से अधिक कार्यों के लिये शपथ-पत्र लिये जाने की व्यवस्था भी समाप्त कर दी गयी है। श्री चौहान लोक सेवा दिवस के अवसर पर सुशासन भवन के लोकार्पण के बाद उपस्थित जन-समूह को संबोधित कर रहे थे। यह भवन 20 करोड़ की लागत से निर्मित किया गया है। कार्यक्रम का प्रदेश के सभी विकासखण्ड मुख्यालय में लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन, सांसद आलोक संजर सहित बड़ी संख्या में लोक ...और अधिक »

Posted on: 25 September 2014 | 11:21 am

शिवराज का रिकार्ड तोड़ेगे विजयवर्गीय - prativad

शिवराज का रिकार्ड तोड़ेगे विजयवर्गीयprativadभोपाल 24 सितम्बर 2014। यूं तो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक सफर में एक नहीं अनेकों रिकार्ड तोड़े हैं, यही नहीं जबसे वह राजनीति में आए हैं उन्होंने एक के बाद एक सफलता के पायदान हासिल किए हैं। यही वजह है कि आज वह देश के राजनीतिक फलक पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के समकक्ष खड़े नजर आ रहे हैं। जहां तक उनके राजनीतिक कार्यकुशलता के सफर का सवाल है इस दौरान उन्हें कुछ खट्टे मीठे अनुभव भी मिले। उन अनुभवों में एक अनुभव हरियाणा के प्रभारी होने का भी है। जब वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री थे तो उन्हें हरियाणा का प्रभारी बनाया गया था, उस समय हुए चुनाव ...और अधिक »

Posted on: 24 September 2014 | 11:14 am

प्रथम श्रेणी के अधिकारियों हेतु लागू हुई सीआर प्रकटीकरण प्रणाली - prativad

प्रथम श्रेणी के अधिकारियों हेतु लागू हुई सीआर प्रकटीकरण प्रणालीprativadभोपाल 24 सितम्बर 2014। भोपाल।प्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रथम श्रेणी के सरकारी अधिकारियों के लिये गोपनीय चरित्रावली प्रकटीकरण प्रणाली लागू कर दी है। ऐसे सभी अधिकारियों को अब 30 सितम्बर तक स्वमूल्यांकन प्रस्तुत करना होगा। यही नहीं ये अधिकारी अब वर्ष 2008 से 2013 तक के गोपनीय प्रतिवेदन स्वयं उनके द्वारा मांगे जाने पर उसे प्राप्त करने के अधिकारी भी होंगे। इस संबंध में राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव के सुरेश ने प्रदेश के सभी विभागों, समस्त संभागायुक्तों, जिला कलेक्टरों एवं जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये गये ...

Posted on: 24 September 2014 | 5:52 am

जीएन गोल्ड चिटफंड कंपनी ऑफिस पर छापा - prativad

जीएन गोल्ड चिटफंड कंपनी ऑफिस पर छापाprativadउज्जैन 24 सितम्बर 2014। शहर में लंबे समय बाद प्रशासन ने चिटफंड कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोला। लगातार रही शिकायतों के चलते सिटी मजिस्ट्रेट रोहन सक्सेना, उज्जैन एसडीएम शैलेंद्रसिंह सोलंकी ने मंगलवार दोपहर माधवनगर सीएसपी विजय डावर को साथ लेकर दबिश दी। देवास रोड स्थित डिवाइन वेली के ए-ब्लॉक में अचानक छापामार कार्रवाई की गई। यहां 105 106 नं. के ऑफिस में जीएन गोल्ड लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी के द तर की करीब चार घंटे तक सूक्ष्मता से पड़ताल की गई। फिलहाल जीएन गोल्ड के द तर पर अब पुलिस-प्रशासन का ताला है। प्रशासन ने द तर को सील किया, वहीं माधवनगर पुलिस ने जीएन गोल्ड के ...और अधिक »

Posted on: 24 September 2014 | 3:37 am

अब मध्य प्रदेश के स्कूली खिलाडिय़ों को मिलेंगे गुणवत्तायुक्त ट्रेकसूट - prativad

अब मध्य प्रदेश के स्कूली खिलाडिय़ों को मिलेंगे गुणवत्तायुक्त ट्रेकसूटprativadभोपाल 23 सितम्बर 2014। अब मध्य प्रदेश के उन स्कूली खिलाडिय़ों को अच्छी गुणवत्ता वाले ट्रेकसूट मिलेंगे जिनका चयन राष्ट्रीय शालेय स्पर्धा हेतु हुआ है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने लोक शिक्षण के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं। निर्देशों में कहा गया है कि राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता के सहभागतिा हेतु मप्र शालेय दल के खिलाडिय़ों के भोजन, किराया, चिकित्सा व्यवस्था, क्रीड़ा सामग्री क्रय, खिलाडिय़ों की गणवेश आदि मदों में होने वाले व्यय हेतु लोक शिक्षण संचालनालय से संबंधित संभाग/जिला/विद्यालय ...और अधिक »

Posted on: 23 September 2014 | 11:03 am

प्रदेश में 331.86 करोड़ की 4 औद्योगिक परियोजना मंजूर - prativad

prativadप्रदेश में 331.86 करोड़ की 4 औद्योगिक परियोजना मंजूरprativadभोपाल 22 सितम्बर 2014। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को यहाँ सम्पन्न निवेश संवर्धन पर मंत्रि-परिषद् की बैठक में रुपये 331.86 करोड़ लागत की 4 औद्योगिक परियोजना को मंजूरी दी गयी। इनसे करीब 5000 लोगों को रोजगार मिलेगा। बैठक में थ्रस्ट सेक्टर के अंतर्गत विशेष सहायता के लिये उद्योगों द्वारा निर्मित आइटमों की सूची भी अनुमोदित की गयी। श्री चौहान ने बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश में उद्योगों को लाने की मंशा का माइंड सेट बनायें। निवेशकों को नीति के अनुसार मिलने वाली सुविधाओं में देरी नहीं हो। प्रदेश में उद्योगों में ...और अधिक »

Posted on: 22 September 2014 | 11:30 am